Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeस्पोर्ट्सकौन हैं प्रियांश आर्य? जिसने CSK के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई,...

कौन हैं प्रियांश आर्य? जिसने CSK के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, तुफानी पारी में जड़े 9 गगनचुंबी छक्के

प्रियांश आर्य ने चेन्नई चुपर किंग्स के खिलाफ 42 गेंदों पर 103 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े.

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने अपने बल्ले से कहर बरपा दिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दरअसल, 24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद अगली 20 गेंदों पर सेंचुरी जड़ते हुए आईपीएल में नया इतिहास रच दिया. प्रियांश ने महज 39 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा.

CSK के खिलाफ प्रियांश ने जड़े 9 गगनचुंबी छक्के

बता दें कि प्रियांश ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार शतकीय जड़ा है. साथ ही आईपीएल में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाला भारतीय बल्लेबाज बन गया. आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम दर्ज है. उन्होंनेआईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ महज 37 गेंदों पर शकत जड़ने का बड़ा कारनामा किया था.

प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों पर 103 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. 

प्रियांश आर्य के शतक के दम पर पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version