Saturday, March 14, 2026

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा कब्रिस्तान में महिलाओं के शव से छेड़छाड़, कब्र खुदी मिली, जादू...

खंडवा कब्रिस्तान में महिलाओं के शव से छेड़छाड़, कब्र खुदी मिली, जादू टोने की आशंका

  • मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित बड़ा कब्रिस्तान में महिलाओं के शवों के साथ ही उनकी कब्रों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तो पता चला कि पहले भी यह जादू-टोने से जुड़ी संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा कब्रिस्तान में तीन महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ये तीनों कब्र महिलाओं की थीं, जिन्हें इसी हफ्ते दफनाया गया था। कब्र से भी छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल पुलिस कब्रिस्तान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

पहले भी मिले थे अंडा और नींबू

कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले लोगों का कहना है कि जादू टोने या तांत्रिक क्रिया के लिए किसी ने किया होगा। कब्रिस्तान में पहले भी कई कब्र के पास अंडा, नींबू और काला जादू करने वाली चीजें मिली है।

सीएसपी अभिनव बारंगे के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बड़ा कब्रिस्तान में जो शव दफन किया गए थे, उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रों की स्थिति देखी गई है।

इनके परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। स्वजन की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। तीनों शव महिलाओं के थे जिन्हें शुक्रवार को दफनाया गया है।

स्वजन दुआ के लिए आए तो देखा

कब्रिस्तान की देखरेख और खुदाई करने वाले रेहमान अली ने बताया कि कब्रिस्तान में दफन इन महिलाओं के स्वजन दुआ के लिए आए थे, तभी उन्होंने देखा कि कब्र पैर के पास से खुली है और अस्त व्यस्त है। हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है। संभव ये किसी जादू टोने का मामला हो सकता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments