Explore the website

Looking for something?

Tuesday, April 21, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

भीषण गर्मी से बचाव...

डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में...

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...
HomeUncategorizedखंडवा : कुएं में उतरे 8 लोगों की मौत, गणगौर माता विसर्जन...

खंडवा : कुएं में उतरे 8 लोगों की मौत, गणगौर माता विसर्जन के लिए कर रहे थे सफाई

मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह कुएं के अंदर मीथेन गैस का रिसाव बताया जा रहा है।

150 साल पुराने कुएं में हुआ हादसा

कोंडावत गांव में गणगौर माता के जवारों का विसर्जन किया जाना था। इसी को देखते हुए बुधवार को ग्रामीण 150 साल पुराने सार्वजनिक कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। लेकिन कुएं में जमा मीथेन गैस के संपर्क में आने से दम घुटने की वजह से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की सूची

इस हृदयविदारक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:

  • 1. मोहन पिता मंसाराम (पूर्व सरपंच) – उम्र 55 वर्ष
  • 2. अनिल पिता आत्माराम पटेल – उम्र 30 वर्ष
  • 3. शरण पिता सुखराम – उम्र 30 वर्ष
  • 4. अर्जुन पिता गोविन्द – उम्र 35 वर्ष
  • 5. गजानंद पिता गोपाल – उम्र 25 वर्ष
  • 6. बलिराम पिता आशाराम – उम्र 36 वर्ष
  • 7. राकेश पिता हरी – उम्र 22 वर्ष
  • 8. अजय पिता मोहन – उम्र 25 वर्ष

ये सभी युवक गांव के कुनबी पटेल समाज के थे।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, यह कुआं वर्षों से त्योहारों पर मूर्ति और जवारे विसर्जन के लिए इस्तेमाल होता आ रहा था, लेकिन इस बार यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। खंडवा जिला प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुएं में मीथेन गैस मौजूद थी, जिसके संपर्क में आने से दम घुटने से इन युवकों की जान गई।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version