खंडवा में शर्मनाक हरकत, चार मासूमों को छोड़कर मां प्रेमी के साथ हो गई रफू चक्कर

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। ओंकारेश्वर के बस स्टैंड पर लावारिस हालात में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भटक रहे थे, जिन्हें ओंकारेश्वर विकास संघर्ष समिति ने फिलहाल सहारा दिया है।

दरअसल मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ओंकारेश्वर बस स्टैंड की है, जहां खेलने कूदने की उम्र में कलयुगी मां ने लावारिस हालत में बच्चों को छोड़ किसी अन्य का दामन थाम लिया। ओंकारेश्वर विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने लावारिस बच्चों को नगर परिषद के सहयोग से नहला धुलाकर अच्छे कपड़े पहनाए तथा जिला प्रशासन सहित बाल संरक्षण आयोग के जिम्मेदारों को अवगत कराया है।

स्थानीय महिला हेमलता बाई ने बताया कि इन बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ चुका है। इनके पिता की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हो चुकी है ,इनकी मां भी दो माह पूर्व बच्चों को लावारिस हालत में छोड़कर चली गई है जिसके बाद ओंकारेश्वर संघर्ष समिति ने बच्चों को देखकर खंडवा बाल कल्याण समिति को अवगत करवाया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

23 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago