Home मध्य प्रदेश खरगोन : एसएफ जवान के सर्विस रायफल से चली गोली मौके पर...

खरगोन : एसएफ जवान के सर्विस रायफल से चली गोली मौके पर ही मौत

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एसएफ के जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है, गोली सिर के आर पार निकल गई जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गोगावां क्षेत्र की है। घटना शुक्रवार की है मृतक का नाम राजकुमार शर्मा है और राजकुमार इंदौर का रहने वाला है और फर्स्ट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था।

यह कदम उसने क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। राजकुमार ने ड्यूटी के दौरान ही यह कदम उठाया है शीतला माता मंदिर के सामने स्थित चौकी पर राजकुमार ड्यूटी कर रहा था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के जवान और अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी धर्मराज मीणा का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/04/khargone__एसएफ_जवान_के_सर्विस_रायफल_से_चली_गोली_मौके_पैर_ही_मौत_1080p.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version