Home मध्य प्रदेश खलघाट संजय सेतु पुल पर बडा हादसा

खलघाट संजय सेतु पुल पर बडा हादसा

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

  • खलघाट संजय सेतु पुल से कन्टेनर नर्मदा नदी में गिरा कोई जनहानि नही

धार जिले ओर खरगोन जिले की सीमा नर्मदा नदी पर स्थित संजय सेतु पुल से करीब 5-30 बजे के आसपास इन्दौर से मुंबई की ओर कार से भरा तेज रफ्तार कन्टेनर क्रमांक यूपी 32 जे एन 7767अचानक पुल की रेलिंग तोडता हुआ नर्मदा नदी में जा गिरा लेकीन कोई बडा हादसा नही हुआ ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर को पानी से बाहर निकाल कर धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया सुचना मिलते ही बलकवाडा थाना प्रभारी रितेश यादव एवं चौकी प्रभारी अजय दुबे भी घटना स्थल पर पहुंचे आगे घटना कौन से क्षेत्र में है इसका पता लगाया जा रहा है, जहां पर ये हादसा हुआ है,वही पर पुल के नीचे ग्रामवासी ओर श्रद्धालू स्नान करते हैं, लेकिन हादसे के समय वहां पर कोई भी स्नान नहीं कर रहा था,जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया,

रेलिंग हो गई है कमजोर

संजय सेतु पुल पर बनी रेलिंग अब कमजोर हो चुकी है देखा जाए तो पूर्व में भी कहीं जगह से रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई थी जिसे टोल कंपनी द्वारा समय-समय पर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है वही मां नर्मदा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालू रेलिंग से टिककर खड़े होते या फिर सेल्फी लेते हैं,इस दौरान कोई बड़ी जनहानि ना हो जाए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version