लोकेशन हापुड़
रिपोर्ट मोहित कुमार
जनपद हापुड़ के पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गाड़ी की खिड़की पर लटक कर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। हालांकि एन टीवी टाईम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है। जिससे उनके हौसले बुलंद होते है। खासकर युवाओं में सस्ती लोकप्रियता पाने और रील के चक्कर में जान को जोखिम में डाल देते है। उनको न तो अपनी और न ही दूसरों के जान की परवाह है। उन्होंने कहा वीडियो वायरल होते ही पुलिस ऐसे युवाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ जुर्माना के साथ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करे। मुकदमा दर्ज होने के बाद युवा स्टंट करने से बचेंगे और दूसरे स्टंट करने वालों को भी जागरुक करेंगे। पश्चिम संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगरध्यक्ष संजय बंसल अकेला ने कहा कि पुलिस ने स्टंट करने वाले युवाओं के वाहनों का अब तक लाखों रुपये का चालान काटा है। इसके बाद भी युवाओं में कानून का कोई डर नहीं है। लगातार स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…
राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…
नई दिल्ली (Current News):देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) से…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए…
नई दिल्ली: 22 अगस्त का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान…
जयपुर: जयपुर के एक स्थानीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे नागरिक सुरक्षा मंच (CJP) के…