Burhanpur : हनुमान चालीसा का पाठ होते ही जमकर हुआ पथराव, दो समुदायों के बीच हुए तनाव में 7 घायल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

गणेश विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है जिसके समाप्त होते ही अन्य समुदाय के असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के पुलिस थाना लालबाग थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया. पाठ समाप्त होते ही वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया. जिससे दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए इस मामले में 7 घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इस मामले में फिलहाल 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

ये है मामला

दरअसल बिरोदा गांव में सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया था.चंद्रग्रहण के चलते एक गणेश प्रतिमा को सोमवार के दिन विसर्जन के लिए ले जाया जाना था. इस दौरान पंडाल के सामने हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया. हनुमान चालीसा के समाप्त होते ही पत्थरबाजी हो गई. इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. कुछ समय के लिए दो समुदाय आमने-सामने हो गए. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस पुलिस थाना लालबाग पहुंची. उन्होने कहा कि इस गांव में एक साल पहले भी इस तरह की हरकत की गई थी, तब पुलिस प्रशासन को कहा गया था कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि न्याय का पहला सिध्दांत है दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो.

उधर घटना के बाद पुलिस मुस्तैद हो गई है. पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है जिसके समाप्त होते ही अन्य समुदाय के असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. जिससे अफरा-तफरी मच गई और दो समुदाय आमने सामने हो गई. इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, इस मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेंगी .यह विवाद क्यों उपजा इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

18 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

27 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

28 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

35 minutes ago

IndiGo Server Down: इंडिगो का सर्वर फिर क्रैश, टिकट बुकिंग, ऐप लॉगिन और पेमेंट ठप; एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें

तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…

46 minutes ago