केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। 15 अगस्त 2025 से फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जाएगा, जिसकी कीमत मात्र 3000 रुपये होगी। यह पास निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन आदि) के लिए होगा और यह एक साल या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।
सोशल मीडिया पर किया शेयर
गडकरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘X’ पर इस ऐलान को साझा करते हुए कहा, “एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास नेशनल हाईवे पर यात्रा को और सुगम बनाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार टोल प्लाजा से गुजरते हैं।”
ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा पास
इस नई स्कीम के तहत, वाहन चालकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यह पास राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा, जहां इसे आसानी से एक्टिवेट या रिन्यू किया जा सकेगा।
वेटिंग टाइम कम करने के लिए उठाया कदम
गडकरी ने यह भी बताया कि यह कदम टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने, वेटिंग टाइम घटाने और टोल संबंधी विवादों को खत्म करने में मदद करेगा। खासकर 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा से प्रभावित यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। यह नई नीति न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि डिजिटल और कुशल टोल संग्रह प्रणाली को भी बढ़ावा देगी।
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…