Explore the website

Looking for something?

Monday, May 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
Homeछत्तीसगढखैरागढ़ : भीषण सड़क हादसे के बीच फरीश्ता बने एसपी लक्ष्य शर्मा,...

खैरागढ़ : भीषण सड़क हादसे के बीच फरीश्ता बने एसपी लक्ष्य शर्मा, घायलों को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

खैरागढ़/रक्षाबंधन के दिन शनिवार को खैरागढ़ न्यायालय के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां शांति डायग्नोस्टिक सेंटर की तेज़ रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी सवार युवती और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय संयोग से खैरागढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायलों को अपने शासकीय वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस छुईखादन से मरीज लेकर दुर्ग जा रही थी। न्यायालय के पास अचानक यह दुर्घटना हो गई। स्कूटी सवार माही रंगराली पिता काली रंगराली के पैर की हड्डी टूट गई। साथ ही हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज राजनंदगांव रेफर किया गया।

वहीं बाइक सवार मिथलेश मराई 25 वर्ष निवासी गायत्री नगर के सिर में चोट आई है। एंबुलेंस में सवार यामिनी शर्मा को भी कंधे में चोट लगी है। लेकिन उसी समय वहां से गुजर रहे खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने मानवता का फर्ज निभाते हुए सभी घायलों को अपने शासकीय वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया और समय रहते हुए इलाज शुरु हुआ।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version