गजराज लोधी परिवार की रहस्यमय गुमशुदगी पर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम मोहन को लिखा पत्र

अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र स्थित मूडरा गांव में गजराज लोधी और उनके परिवार की रहस्यमय गुमशुदगी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को मानवाधिकार हनन की गंभीर श्रेणी में बताते हुए गृह मंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि गजराज लोधी और उनके भाई रघुराज लोधी के साथ बर्बरता की गई उन्हें पीटा गया, उन्हें मानव मल खिलाया गया, उनकी मोटरसाइकिल छीनी गई और लगातार धमकाया गया। इस अमानवीय घटना के वीडियो भी सार्वजनिक हो चुके हैं।

एफआईआर के बाद पूरा परिवार गायब!

पत्र के अनुसार, पीड़ित परिवार ने लगातार 15 दिनों तक न्याय की गुहार लगाई, एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हैरानी की बात यह है कि एफआईआर के बाद से ही पूरा परिवार लापता हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद जब मूडरा गांव पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पूरा पीड़ित परिवार गांव से गायब है। इससे यह मामला केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, माफिया प्रभाव और प्रशासनिक निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस की चार प्रमुख मांगें

1. इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए।
2. जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
3. गायब पीड़ित परिवार की जल्द से जल्द खोज कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
4. इस प्रकरण की निगरानी हेतु विशेष समिति गठित कर रोज़ाना रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि यह कोई साधारण अपराध नहीं, बल्कि एक बड़े माफिया-प्रशासन गठजोड़ की ओर इशारा करता है। उन्होंने मामले में शीघ्र, पारदर्शी और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि यह कोई साधारण अपराध नहीं, बल्कि एक बड़े माफिया-प्रशासन गठजोड़ की ओर इशारा करता है। उन्होंने मामले में शीघ्र, पारदर्शी और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

46 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago