गुना/मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हृदय विदारक घटना में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 15 वर्षीय नाबालिग की स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच नगाड़ा कॉलोनी नई बस्ती कुशमौदा क्षेत्र के पास रेलवे लाइन पर हुई है। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र भूरा परिहार के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र का निवासी था। प्रदीप के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि इस हादसे का शिकार हुआ प्रदीप कुछ देर पहले ही अपनी मां से 10 मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था, और कुछ ही देर बाद उसकी मां को उसके रेलवे पटरी पर पड़े होने की हृदय विदारक खबर मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद अधिकारियों ने ट्रेन रोकी और नीचे उतरकर खुद ही वीडियो और फोटोग्राफी करने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी से एक आरपीएफ जवान को भी घटनास्थल पर निगरानी के लिए उतार दिया था। सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे, जिनमें शोभना बंदोपाध्याय जीएम और देवाशीष त्रिपाठी डीआरएम के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है।
दुर्घटना के बाद लगभग एक से दो घंटे तक मृतक का परिवार रेलवे पटरी पर बिलखता रहा। कैंट पुलिस को सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और प्रदीप के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि दुर्घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने कोई खास मदद नहीं की और आरपीएफ का जवान कैंट पुलिस के इंतजार में खड़ा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कार्यालय से आए इन अधिकारियों ने दुर्घटना से पहले गुना स्टेशन का निरीक्षण किया था और इसके बाद वे रुठियाई के लिए रवाना हुए थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More