सीहोर/सीहोर के अहमदपुर में नाबालिग से रेप के बाद हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत समाज के कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद आज पीड़िता के पक्ष में गौर कुर्मी समाज के चार जिलों के पद अधिकारियों सहित गौर समाज के लोगों द्वारा सीहोर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा गौर समाज एक सुलझा और कृषि करने वाला समाज है जो सभी समाजों में सद्भाव से रहता है लेकिन हमारे समाज की बेटी के साथ जो अपराध घटित हुआ है उसको लेकर पूरा गौर समाज सजग है। राजपूत समाज द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हमें भारतीय कानून व्यवस्था पूरा भरोसा है। राजपूत समाज जो निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, हम उसका समर्थन करते हैं। लेकिन उनके द्वारा मीडिया में एक झूठी बात फैलाई जा रही है कि लड़की के पिता द्वारा लड़की को मारा पीटा गया और उसने जहर खुद खाया ये बात बिल्कुल निराधार है। कुर्मी समाज के पदाधिकारियों का दावा है कि ये सीधे सीधे अपहरण कर बलात्कार एवं हत्या का मामला है।
समाज की पीड़ित बिटिया के परिवार के लिए गलत एवं झूठी बातें बोल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में प्रत्येक दिन नए नए बयान आने से मामला पूरे जिले में सुर्खियों में बना हुआ है।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…