गुना 5 दिन से 3 बेटियां लापता, जयवर्धन सिंह ने उठाए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, CM से की ये मांग

गुना जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बिदोरिया गांव से पांच दिन पहले लापता हुई तीन सगी बहनों को पुलिस अभी तक तलाश नहीं पाई है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

परिजनों से बातचीत के बाद विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज में यह सामने आया है कि मुरलीपुरा का एक युवक संदीप सौंधिया तीनों लड़कियों को एक साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। यह घटना 20 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को मधुसूदनगढ़ में मीणा समाज द्वारा चक्काजाम किया गया था। तब प्रशासन ने समाज को 12 घंटे के भीतर तीनों बालिकाओं को तलाशकर परिजनों को सौंपने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विधायक ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि क्षेत्र में यह पहली बार ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति तीन बालिकाओं को एक साथ ले गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जयवर्धन सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी क्षेत्र का मूल निवासी नहीं है, बल्कि बाहर से आकर यहां बसा है और उस पर पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से पूछा है कि आखिर क्या वजह है कि गुना जिले में पुलिस प्रशासन गुंडों का साथ दे रहा है। विधायक ने तीनों लापता बालिकाओं को तत्काल तलाश कर उनके परिजनों को सौंपने की मांग की है।

जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी आग्रह किया कि वे इस मामले पर मंथन करें कि आखिर क्यों गुना जिले में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले कुछ दिनों में बालिकाएं नहीं मिलती हैं, तो मीणा समाज ही नहीं, बल्कि जिले के नागरिक भी मुख्यालय पर पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

12 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago