Categories: Uncategorized

ग्राम सारसडोली में आम आदमी पार्टी का बैठक आयोजन

युवाओ ने जोस से भरकर आप की सदस्यता ली*

शहपुरा:- आम आदमी पार्टी (AAP) डिण्डौरी का विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम सारसडोली में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया ।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पार्टी के आधार को मजबूत करना और ग्रामीणों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना था।

बैठक की मुख्य बातें:

* सदस्यता अभियान: बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

* संगठन विस्तार: पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को दिल्ली और पंजाब में किए गए विकास कार्यों, जैसे मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

* स्थानीय मुद्दे: बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

*


आज के इस बैठक में ग्राम सारसडोली के 30 युवाओ ने सदस्यता लिए।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला सचिव प्रहलाद परस्ते, जिला सोशल मिडिया प्रभारी शारदा नामदेव,  जिला सदस्य कृष्ण कुमार साहू, देवी  प्रसाद साहू , सुखदेव साहू, संतोष साहू, अमृत लाल साहू, अशोक साहू, दामोदर साहू, खिलाडी साहू, रामगोपाल साहू, शंभू साहू, सुगम साहू आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे है ।।

दिनांक:- 18/03/2026

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, कंपनियों को मिलेगा 5% तक का इंसेंटिव

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…

30 minutes ago

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

3 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

5 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

6 hours ago