Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
HomeUncategorizedग्रीष्म ऋतु में खाद्य पदार्थों की जांच तेज, डिंडोरी में लस्सी-शेक समेत...

ग्रीष्म ऋतु में खाद्य पदार्थों की जांच तेज, डिंडोरी में लस्सी-शेक समेत कई नमूनों की जांच

डिंडोरी, 21 मई 2026
ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जबलपुर बस स्टैंड क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सत्यम लस्सी एवं मैंगो जूस सेंटर, आनंद चाट भंडार, न्यू खेतेश्वर स्वीट्स, सवाई भोज आइसक्रीम कुल्फी शेक सेंटर, मां शारदा ट्रेडर्स एवं मारवाड़ी भोजनालय सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान लस्सी, मैंगो शेक, बादाम शेक, शुगर फ्री कोल्ड ड्रिंक, मिल्क शेक, पनीर एवं चावल के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य निर्माण में केवल पीने योग्य पानी का उपयोग करने तथा पानी की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही फ्रिज, कंटेनर एवं खाद्य भंडारण सामग्री को स्वच्छ रखने के लिए भी कहा गया। मारवाड़ी भोजनालय को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत धारा 13(2) की नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी है कि गर्मी के मौसम में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, जूस एवं अन्य पेय पदार्थों की निर्माण तिथि और अवसान तिथि का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कोल्ड ड्रिंक को ठंडा करने के नाम पर अलग से शुल्क लेना कानून का उल्लंघन है, जिसकी शिकायत उपभोक्ता कंज्यूमर हेल्पलाइन में कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह तेकाम ने बताया कि मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version