ग्वालियर : मां ने दो साल की बेटी को सीने से चिपकाकर लगा दी आग, रोंगटे खड़े कर देने वाली है घटना, इसलिए उठाया खौफनाक कदम

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

सिमरियाताल की एक घर में बुधवार की शाम को दिल को चीर देने वाला मंजर देखने को मिला. 25 साल की मनीषा बघेल ने अपनी दो साल की मासूम बेटी जान्हवी को कलेजे (सीने) से लगाकर खुद को आग के हवाले कर लिया.

एनटीवी टाइम न्यूज ग्वालियर/मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा इलाके के एक घर में जिंदा जली मां और दो साल की बेटी के मामले में एक नया मोड़ आया है. जांच में इसे बात का खुलासा हुआ है कि महिला का अपने पति के साथ बुधवार की सुबह विवाद हुआ था. शाम को उसने अपने दो साल की बेटी को कलेजे से चिपकाकर आग लगाकर सुसाइड कर लिया. इस खौफनाक घटना ने सभी के दिल को झकझोर दिया है.

खौफनाक मंजर आया सामने

सिमरियाताल की एक घर में रोंगटे खड़े करने वाला खौफनाक मंजर देखने को मिला. 25 साल की मनीषा बघेल नामक युवती ने अपनी दो साल की मासूम बेटी जान्हवी को कलेजे से लगाकर खुद को आग के हवाले कर लिया. जलने से दोनों की मौत हो गई. मनीषा का बुधवार सुबह पति से विवाद हुआ था. इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. अब इस मामले मे ख़ुदखुशी का एंगल सामने आया है, क्योंकि शव एक-दूसरे से लिपटे हुए थे.

मां का इलाज कराने बाहर गया था पति

जानकारी के अनुसार सिमरिया ताल निवासी मनीषा और उसकी दो साल की बेटी जान्हवी घर पर अकेली थी. पति मनीष बघेल मां शोमाबाई का इलाज कराने ग्वालियर गया था. तभी मनीषा ने शाम करीब 7 बजे घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़का और बेटी जान्हवी को ‘सीने से लगाकर आग लगा ली. लोग वहां पहुंच पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया.

मनीषा का मायका ग्वालियर के तिघरा के पास स्थित सोंजना गांव में है. 4 साल पहले ही उसकी शादी सिमरियाताल निवासी मनीष बघेल के साथ  हुई थी. शादी के दो साल बाद उसे  एक बेटी  जान्हवी का जन्म हुआ था. मनीष पेशे से ड्रायवर है और वर्तमान में बस चलाता है.

चौकीदार उत्तम बाथम ने बताया कि झोपड़ी से धुआं उठता देखा तो आसपास के लोगों को अवगत कराया. इसके बाद वहां पहुंचे तो झोपड़ी का गेट अंदर से बंद था. इसके बाद छत पर लोग पहुंचे तो मां-बेटी जल रही थीं. नीचे कूदकर गेट खोला तब तक वे जल चुकीं थीं.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

44 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago