Explore the website

Looking for something?

Friday, March 6, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : मामला जानकर रह जाएंगे हैरान घर पर भाभी को अकेला...

ग्वालियर : मामला जानकर रह जाएंगे हैरान घर पर भाभी को अकेला देखकर देवर और ससुर ने कर दिया ऐसा कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुर और देवर ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और DVR भी तोड़ दिया। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आने वाले रविदास नगर की है। घटना बुधवार देर रात की है, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि महिला का नाम भारती जाटव है और महिला का विवाद देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से चल रहा था। यह विवाद मकान को लेकर चल रहा था। बुधवार की रात को महिला का देवर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला भारती की हत्या कर दी गई भारती का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में इंदौर जेल में बंद है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना की जानकारी महिला के दूसरे देवर ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version