ग्वालियर के चेतकपुरी से एक नाबालिग लड़की के दिनदहाड़े अपहरण करने की सूचना से हड़कंप मच गया. उसे कार सवार दो युवकों ने अगवा किया. ट्रैफिक पुलिस ने किया कि अगवा लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही दोनों बदमाशों को रॉक्सी पुल चौराहे से पकड़कर संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है, जबकि पुलिस अधिकारी नाबालिग लड़की के अपहरण के दावे को सिरे से खारिज कर रहे हैं. उनका तर्क है कि कार सवार नाबालिग लड़की और दोनों लड़के आपस में दोस्त हैं. फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की और दोनों लड़कों से पूछताछ कर रही है और उनके परिजनों को भी बुलाया हैं.
सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस के वायरलेस सेट पर मैसेज चला कि दिनदहाड़े एक लड़की को चेतकपुरी से कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया है और बदमाशों की संख्या दो बताई गई है. दिनदहाड़े हुए लड़की के अपहरण की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन शहर की नाकाबंदी करा दी गई.
रॉक्सी पुल पर दिखी सफेद कार
हर चौक चौराहे पर कार सवार लोगों को रोककर चेकिंग की जाने लगी. बताया गया था कि कार सवार बदमाश लड़की को लेकर महल गेट की ओर भागे हैं. रॉक्सी पुल रोड पर तैनात ट्रैफिक जवान वकील सिंह मावई ने सफेद रंग की कार आती देख उसे रोकने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवानों की सतर्कता के चलते बदमाशों को पकड़ लिया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद ट्रैफिक जवानों ने माधोगंज थाना पुलिस को बुलाकर कार सहित दोनों बदमाशों और लड़की को सौंप दिया.
एएसपी ने खारिज किया किडनैप का दावा
वहीं, एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने ट्रैफिक पुलिस के जवान वकील सिंह मावई के दावे को खारिज करते हुए बताया है कि लड़की नाबालिग है और उसका कोई अपहरण नहीं किया गया था. कार सवार दोनों युवक और लड़की आपस में दोस्त हैं.
फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के जवान और एडिशनल एसपी के विरोधाभासी बयानों से अभी तक घटना की असल तस्वीर साफ नहीं हो सकी है. माना जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवकों से गहन पूछताछ के बाद और नाबालिग लड़की के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की असल वजह से पर्दा उठ सकेगा.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More