छतरपुर : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कैसी लड़की से करेंगे शादी

  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बड़ी बात कह दी है।

इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि वह शादी करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसा जीवन साथी चाहिए। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें वाइफ नहीं अर्धांगिनी चाहिए है, क्योंकि वाइफ तो ब्लू ड्रम फेमस है। साथ ही उन्होंने शादी के कुछ प्रपोजल की कहानियां साझा की हैं। जिसमें उन्हें कई महिलाओं से कई प्रकार के ऑफर आए।

एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक महिला भक्त ने तीन साल से पूजा और व्रत रखने का हवाला देते हुए शादी करने की मांग की। जब उनकी बात नहीं मानी गई तो उसने नस काट ली। महिला ने बारात की तारीख न मिलने पर ऐसा कदम उठाया था। हम उस वक्त डर गए थे। बड़ी मुश्किल से मामला छूटा। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें 40-42 साल की एक महिला ने तो अपने पति को तलाक देकर शादी करने का प्रस्ताव रखा था।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कैसी पत्नी चाहिए

धीरेंद्र शास्त्री ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी होनी वाली जीवनसाथ के लिए ज्यादा मंथन नहीं किया है। साथ ही उनकी प्राथमिकता एक समझदार साथी रहेगी। जो कि परिवार में अच्छे से तालमेल बैठा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि शादी करनी है। यह तो पक्का है। हम जिस रास्ते पर है, इसमें कांटे बहुत हैं। साधु बनना कठिन है। जैसे पेड़ खजूर, चढ़े तो चाखे, प्रेम रस गिरे तो चकनाचूर।

हमें 150 करोड़ लोगों की चिंता

बागेश्वर बाबा ने आगे बताया कि उन्हें अपनी चिंता नहीं है। उन्हें 150 करोड़ लोगों को चिंता हैं। जो कि घर बैठकर हम पर भरोसा करते हैं। हम उनके भरोसे की टेंशन में हैं कि वह न टूटे। भले वह संन्यास लेकर शादी करें।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago