नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस*
डिंडौरी – शहपुरा विकास खण्ड अंतर्गत चौरा जलाशय से संबंधित नहर ग्राम लालपुर के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार शहपुरा , जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे सहित अन्य अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री बिहारी लाल साहू, सरपंच भारत सिंह और ग्रामीण किसान भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर की स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले “लालपुर ग्राम” के तहत इस नहर में पानी आया था, लेकिन इसके बाद नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछले 27–28 वर्षों से नहर में पानी का प्रवाह बंद है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नहर की मरम्मत के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर प्रमुख अभियंता, भोपाल को भेजा गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा जांच कर पंचनामा तैयार किया गया। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि सिंचाई सुविधा बहाल हो सके और किसानों को राहत मिल सके।
इस निरीक्षण के दौरान शहपुरा तहसीलदार मार्को जी,जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ डिण्डौरी बिहारी लाल साहू, तहसील सदस्य तेजीलाल झारिया, लालपुर सरपंच भरत सिंह सहित ग्रामीण किसान रहे उपस्थित।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More