Categories: Uncategorized

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल निर्देशानुसार,जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में शहपुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा को डिंडोरी जिले का किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
घनश्याम कछवाहा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, किसानों के मुद्दों पर लगातार कार्य तथा पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। डिंडोरी जिले सहित शहपुरा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने घनश्याम कछवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते पर संगठन को नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago