छतरपुर : आकाशीय बिजली गिरने से किसान और बकरी की मौत, खेत में कर रहा था काम

छतरपुर/मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में मानसून के आने के साथ अब बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। जिले के हरपालपुर में बुधवार को दोपहर 3 बजे के लगभग थाना क्षेत्र अंतगर्त नगर के बस स्टैंड के पास खेत मे बुबाई करने गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

इलाज न मिल पाने के आरोप…

खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों की नज़र जब किसान पर पड़ी तो आनन – फानन में उसे ट्रैक्टर में रखकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आये। लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं होने से ईलाज के लिए इंतज़ार करना पड़ा, काफी देर बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल स्टाफ़ द्वारा किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।

●यह है पूरा मामला…

राजेंद्र सिंह पिता बाबू सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड 12 पुलिस लाइन के पीछे को बुधवार दोपहर बकरियां लेकर बस स्टैंड के पास स्थित खेत पर बुबाई करने गए थे। दोपहर ढाई बजे के लगभग मौसम ने अचानक करवट ली। बादलों की गरजने के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के पानी से बचने किसान खेत मे बनी कोठी के दरवाजे पर बैठ गए, इसी दौरान बादलों की काफी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उसके पास गिर गई। और वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। खेत के पास आसपास अन्य लोगों की नज़र जब उस पर पड़ी तो चीख – पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की मदद से ट्रैक्टर पर रख कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ मेडिकल स्टाफ ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस और पटवारी ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच की और कार्रवाई में जुट गये हैं।

खेती किसानी कर परिवार चलाने वाले किसान की मौत होने के बाद इलाके में मातम और घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

14 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago