छतरपुर में युवक की प्रताड़ना से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए पूरा मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना बकस्वाहा के अंतर्गत बम्हौरी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवती शुचि जैन पुत्री सुनील जैन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या के लिए पथरिया निवासी पलास जैन, अनुज जैन और पलास की बहन द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों के अनुसार मृतका इंदौर में पीएचडी की छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान पलास जैन से हुई थी, जो समय के साथ उसे अश्लील मैसेज और धमकियां देने लगा। परिजन बताते हैं कि जब बेटी ने इन सबका विरोध किया, तो आरोपी और अधिक प्रताड़ित करने लगे।

इस संबंध में परिजनों द्वारा 9 जून 2025 को थाना वकस्वाहा की प्रभारी सुनीता बिंदुआ को लिखित शिकायत सौंपी गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों का कहना है कि यदि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई होती, तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

शव को चौकी के सामने रख किया चक्काजाम…

परिजनों और ग्रामीणों ने मृतका का शव बम्हौरी पुलिस चौकी के सामने रख कर सागर-बकस्वाहा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रोहित सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन परिजन तब तक शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने पर अड़े रहे, जब तक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता और जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्यवाही नहीं होती।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago