थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद पर भारत ने गहरी चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे उम्मीद है कि दोनों देश तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-“भारत के थाईलैंड और कंबोडिया, दोनों देशों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमें भरोसा है कि दोनों पक्ष शत्रुता खत्म करने और आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिक किसी भी मदद के लिए भारतीय दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं।
भारतीयों के लिए अलर्टःभारत ने दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है।भारत ने वहां के 7 प्रांतों में यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है।उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट जैसे सीमावर्ती इलाके फिलहाल खतरे में हैं।
भारत ने थाईलैंड और कंबोडिया जाने वाले यात्रियों को सात संवेदनशील प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने कहा कि उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट जैसे इलाकों में न जाएं।
क्या है मामला?
क्या है मामला?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद के चलते पिछले कुछ दिनों से झड़प जारी है। हालिया झड़पों में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत और कई घायल हो चुके हैं।पर्यटकों और भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…