Categories: Uncategorized

छतरपुर : ये है ‘कॉकरोच’ वाली दाल… होटल स्टाफ बोला- अंधेरे में गिर गया होगा

  • एमपी में ऑनलाइन मंगाए खाने में कॉकरोच निकला। इस खाने को खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एमपी के छतरपुर में फूड डिलीवरी ऐप से ऑनलाइन खाना मंगाना एक ग्राहक को महंगा पड़ गया। युवक ने रविवार रात सागर रोड स्थित फोर सीजन होटल से स्विगी ऐप से खाना मंगाया था। जिसे खाने से युवक की तबीयत बिगड़ गई। ऑनलाइन मंगाए गए खाने में कॉकरोच निकला। पीड़ित राहुल बिदुआ (34) के मुताबिक, उसने खाने में मिक्स वेज, दाल, चावल, रोटी, रायता और बटर पनीर मंगाया था। खाते समय दाल में कॉकरोच निकला। इसके बाद उल्टियां होने लगी।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। संपर्क करने पर होटल कर्मचारियों ने अंधेरे का बहाना बनाते हुए कहा, कॉकरोच बिजली न होने पर गिरा होगा। राहुल ने स्विगी ऐप से रिफंड लिया है। मामले की शिकायत खाद्य विभाग में करने की बात कही है।

की जाएगी उचित कार्रवाई

पीड़ित राहुल ने बताया, वह इससे काफी परेशान है। जब ग्राहकों की सेहत की बात हो तो किसी भी होटल को ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यह खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाता है। खाद्य अधिकारी वंदना जैन ने कहा, जांच की जाएगी। होटल की लापरवाही पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

13 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

25 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

36 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago