Categories: Uncategorized

भोपाल : जिंदा लोगों को भी अफसरों ने दे दिए अंत्येष्टि योजना के 1.68 करोड़ रुपए

  • घोटालों की सूची में आया यह मामला अफसरों की संवेदनहीनता बताता है। उन्होंने अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह योजना में 1.68 करोड़ ऐसे जिंदा लोगों को दे दिए, जिनका मृतक या उनके परिजनों से वास्ता नहीं था।

घोटालों की सूची में आया यह मामला अफसरों की संवेदनहीनता बताता है। उन्होंने अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह योजना(Antyeshti Evam Anugrah Sahayata Yojana) में 1.68 करोड़ ऐसे जिंदा लोगों को दे दिए, जिनका मृतक या उनके परिजनों से वास्ता नहीं था। नियंत्रक महालेखापरीक्षक (कैग) की विधानसभा में सोमवार को पेश रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। अफसरों ने ये फर्जीवाड़े अलग-अलग वित्तीय वर्षों में किए। यह भी पता चला कि संनिर्माण कर्मकार मंडलों में जबरदस्त धांधलियां हुईं।

इसके अलावा विवाह सहायता जैसी सरकारी योजनाओं में अफसरों ने खूब पलीता लगाया। असल में अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह सहायता का लाभ मजदूरों व उनके परिजनों को अंत्येष्टि के समय व उसके बाद दी जाती है। इसमें दो बार अलग-अलग राशि मिलती है। पहली किस्त तो अंत्येष्टि के समय दी जाती है और दूसरी किस्त बाद में मिलती है।

कर्मकार मंडल और श्रम सेवा पोर्टल पर 14 व 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों के भी पंजीयन कर दिए गए। जबकि सरकार खुद कहती है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं लिया जा सकता। हद तो तब हो गई जब 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी जोड़ लिया गया। विवाह सहायता योजना में जबलपुर के कुंडम जनपद ने 2, पहाड़गढ़ ने 13, कैलारस ने 27, वैढ़न ने 3 व चितरंगी जनपद के अफसरों ने 3 फर्जी प्रकरणों में 38.92 लाख रुपए का भुगतान किया।

विवाह सहायता योजना में भी फर्जीवाड़ा

कैग ने विवाह सहायता योजना में भी फर्जीवाड़ा पकड़ा। इसमें नगर निगम भोपाल ने 28 प्रकरणों में 14.28 लाख और निगम जबलपुर ने 10 प्रकरणों में 5.10 लाख ऐसे लोगों को दिए, जो पात्र ही नहीं थे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago