जबलपुर : अयोध्या से नागपुर जा रही 36 यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौके पर मौत, 25 गंभीर घायल

  • बरगी के रमनपुर घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटी 36 यात्रियों से भरी बस। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर मौत। 25 से ज्यादा यात्री हुए घायल। अयोध्या से नागपुर जा रही बस तड़के 4 बजे हुई हादसे का शिकार।

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सूबे के जबलपुर जिले से सामने आई है। यहां बरगी क्षेत्र की रमनपुर घाटी पर 36 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना की लगते ही मौके पर पहुंची बरगी थाना पुलिस ने पहले तो सभी घायलों को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां अधिकतर का इलाज अब भी जारी है। वहीं, तीनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया है।

बता दें कि ये दर्दनाक सड़क हादसा बरगी थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक-30 पर स्थित रमनपुर घाटी की है। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर अयोध्या से नागपुर जा रही थी। इसी दौरान रमनपुर घाटी के पास वो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें नागपुर निवासी 28 वर्षीय शुभम मेशराम, नागपुर निवासी 42 वर्षीय अमोल खोडे और हैदराबाद निवासी 45 वर्षीय महिला मलम्मा पत्नी सनथप्पा का नाम सामने आया है। जबकि, 25 लोग घायल हुए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि , हादसा तड़के 4 बजे हुआ है। हालांकि, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन, गह निगरानी के लिए उन्हें फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। फिलहाल, तीनों मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago