Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : एमपी में अफसरों की नाक के नीचे दैनिक वेतनभोगी ने...

जबलपुर : एमपी में अफसरों की नाक के नीचे दैनिक वेतनभोगी ने किया लाखों का घोटाला

फर्जी टैक्स रसीदें काटकर दैनिक वेतनभोगी ने किया 18 लाख से ज्यादा का गबन…।

के जबलपुर की पाटन नगर परिषद में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। नगर परिषद में काम करने वाले एक दैनिक वेतनभोगी ने अधिकारियों की नाक के नीचे बैठकर इस घोटाले को अंजाम दिया। अब जब घोटाला उजागर हुआ तो सीएमओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिस दैनिक वेतनभोगी ने ये सारा घोटाला किया है उसे दिसंबर 2024 में नौकरी से हटाया जा चुका है और अब वो फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अफसरों की नाक के नीचे 18 लाख का घोटाला

पाटन नगर परिषद में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सोमेश गुप्ता ने फर्जी टैक्स रसीदें काटकर 18 लाख रूपये से ज्यादा का घोटाला किया है। सोमेश गुप्ता के खिलाफ सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। बताया गया है कि दैनिक वेतनभोगी सोमेश गुप्ता को नगर परिषद के राजस्व विभाग में टैक्स वसूली और रसीद काटने का जिम्मा सौंपा गया था। साल 2023 में पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे टैक्स वसूली का काम ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन होने लगा। 2024 में जब सर्वर बहाल हुआ और डेटा रिस्टोर किया गया, तब खुलासा इस घोटाले का खुलासा हुआ।

पत्नी के खाते में जमा किए 8.60 लाख रूपये

जांच में पता चला है कि 2023-24 के बीच दैनिक वेतन भोगी सोमेश गुप्ता ने कई फर्जी टैक्स रसीदें काटी थीं और वसूली गई राशि को अपने पास रख लिया था। साल 2024 तक सोमेश ने करीब 18 लाख रुपए का गबन किया। उसने इस रकम में से 8.60 लाख रुपए अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। सोमेश साल 2016 से नगर परिषद पाटन में पदस्थ था और उसे उसके बड़े भाई जो कि भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं कि सिफारिश पर नौकरी पर रखा गया था। ये भी पता चला है कि सोमेश गुप्ता लग्जरी लाइफ जीता था। मामला दर्ज होने के बाद से सोमेश फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version