Categories: देश

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की गतिविधि फिर सामने आई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

किश्तवाड़: जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू के सिंहपोरा इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी होने की खबर है. इलाके में कितने आतंकी फंसे हैं इसके बारे में जानकारी नहीं है. फिलहाल इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ जबर्दस्त मुहिम चलाया है. चुन-चुन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है. पहलगाम हमले के बारे में कहा जा रहा था कि स्थानीय स्तर पर आतंकियों की मदद की गई तभी वे इतने बड़े हमले में कामयाब हुए.

इससे पहले 16 मई को कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समन्वय से भारतीय सेना द्वारा केलार, शोपियां और त्राल में चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों के तहत जम्मू-कश्मीर में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया.

आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसमें सटीक हमलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया गया. पाकिस्तान के प्रमुख ठिकानों पर लगभग 100 आतंकी गुर्गों को मार गिराया. इस दौरान सेना ने जैश के हेडक्वार्टर भवालपुर और लश्कर के प्रमुख ट्रेनिंग कैंप मुरीदके को तबाह कर दिया.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

12 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

24 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

35 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago