भोपाल : 7 महीने में 25 शादियां रचाने वाली लुटेरी दुल्हन का चौंकाने वाला खुलासा, इसलिए गोरखपुर से भोपाल आई थी अनुराधा

  • अनुराधा पहले एग डोनर थी, लेकिन जयादा पैसों की लालच में उसने शादियां करके लोगों को लूटना शुरु कर दिया। 23 साल की उम्र में उसने 7 महीनों में 25 दूल्हों को ठगकर फरार हो चुकी थी।

मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान राझधानी से पकड़ी गई देश के कई राज्यों में मोस्ट वॉन्टेड लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान से पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अनुराधा पहले एग डोनर थी, लेकिन जयादा पैसों की लालच में उसने शादियां करके लोगों को लूटना शुरु कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन महज 23 साल आरोपी अनुराधा ने सिर्फ 7 महीनों के दौरान 25 दूल्हे बदल लिए थे। दावा ये भी है कि, वो महज 8 दिन में नया विवाह रचा लेती थी।

पुलिस पूछताछ में हुएखुलासे के अनुसार, अनुराधा एग डोनर से लुटेरी दुल्हन बनी थी। लुटेरी दुल्हन ने सबसे पहली शादी 2017 में रचाई थी। उस समय वो नाबालिग थी, बावजूद इसके अनुराधा ने विशाल नाम के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आपसी विवाद हुआ, जिसके चलते कुछ दिन बाद ही दोनों अलग हो गए। अनुराधा पासवान गोरखपुर में एग डोनर थी। इस बीच अनुराधा की एक सहेली ने बताया कि, भोपाल में एक डोनर को अच्छी रकम मिलती है। जल्दी अमीर बनने की लालच में अनुराधा गोरखपुर से भोपाल आई थी।

भोपाल से चलता था लूट का नेटवर्क

भोपाल में कुछ दिन एग डोनर का काम करते हुए गोलू नाम के युवक के संपर्क में लुटेरी दुल्हन आई। गोलू उस गिरोह का सदस्य था, जो फर्जी शादी कराता था। लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान को हर शादी के एवज में 50 हजार दिये जाते थे। गिरोह के सदस्यों ने अनुराधा पासवान को निर्देश दिए थे कि, शादी के 7 दिनों में घर से फरार होना है। इकरारनामे के जरिए शादी कराई जाती थी। अनुराधा पासवान को अनाथ बताया जाता था। लोकल एजेंट के जरिए पूरा जाल बिछाया जाता था। गिरोह में गोलू, मजबूत सिंह यादव, रोशनी, रघुवीर और सुनीता का नाम सामने आए हैं। ठग दूल्हे के परिवार से 2 से 5 लाख रुपए लेते थे। इसके अलावा सात दिनों के भीतर जितना कीमती सामान दूल्हा के घर से बटोरा जा सकता, अनुराधा बटोरकर फरार हो जाती। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

17 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

29 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

40 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago