Home देश जम्मू में ब्लैकआउट, भारत ने पाकिस्तान के हमले को किया नाकाम, 8...

जम्मू में ब्लैकआउट, भारत ने पाकिस्तान के हमले को किया नाकाम, 8 मिसाइलें हवा में नष्ट कीं

  • पाकिस्तान के असफल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए हैं. हवाई हमले के सायरन भी बजने लगे हैं.

श्रीनगर: पाकिस्तान के हमले के बाद जम्मू में ब्लैकआउट हो गया है. जानकारी के मुताबिक जम्मू में बिजली बंद कर दी गई है. एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए हैं. इसके अलाावा हवाई हमले के सायरन भी बजने लगे है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भी सायरन की आवाज सुनाई दे रही है.

एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली से हवा में रोककर नष्ट कर दिया. भारत की तरफ से जम्मू में कई ड्रोनों को हवा में रोक नष्ट किया गया है.

पाकिस्तान के हमले के बाद जालंधर, अमृतसर समेत पंजाब के अन्य जिलों में पूरी तरह ब्लैकआउट है. राजस्थान में भी ब्लैकआउट की खबर है.

इसके अलावा जम्मू में कई जोरदार धमाके सुने गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. यह धमाका भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के एक दिन बाद हुआ है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ. विस्फोटों के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जिसके बाद हवाई हमले के सायरन बजने लगे और बिजली गुल हो गई.

कुपवाड़ा के तंगधार में सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है, जिसका भारतीय सैनिक मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

भारत ने आठ मिसाइल को मार गिराया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर भी हमला किया गया. जिसका भारत ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान की आठ मिसाइल को मार गिराया. इसके अलावा, भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी ड्रोन भी मार गिराए.

https://twitter.com/BharityaCitizen/status/1920498855423934932?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1920498855423934932%7Ctwgr%5E165b7f82f6c1f971b4eaa0ffe3aa052a75dc473b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fbharat%2Flive-blog–india-pakistan-standoff-live-updates-blackout-in-jammu-kashmir-punjab-indian-army-drone-attack-hindi-news-hin25050806813

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट है. जोरदार धमाके-बमबारी, गोलाबारी या मिसाइल हमले की आशंका है. चिंता न करें- माता वैष्णो देवी हमारे साथ हैं और बहादुर भारतीय सशस्त्र बल भी हमारे साथ हैं.”

ब्लैकआउट के लिए एडवाइजरी

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा ‘घोषित पावर ब्लैकआउट’ के लिए एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि ब्लैकआउट के दौरान, राजधानी शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई वैकल्पिक या बैकअप पावर सप्लाई चालू नहीं की जानी चाहिए.

ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले किए. इन ठिकानों को पुख्ता खुफिया जानकारी और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के उनके नापाक ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर सावधानीपूर्वक चुना गया था.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version