Categories: Uncategorized

जशपुर जिले में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन

जशपुर जिले में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आकर लोग जशपुर जिले में खुलेआम बेच रहे ताड़ का रस

जशपुर:– जी हां बिल्कुल आज हम आपको एक ऐसे धंधे से रूबरू करवाना चाह रहे हैं जिसके सेवन में नाबालिक बच्चे इतना मशगूल हो चुके हैं कि ताड़ का रस पी कर पागलों सा हरकत करते नजर आ रहे हैं जशपुर के नारायणपुर, रनपुर, बंदरचुवाँ, गोरिया,सन्ना,महादेवडांड, गिनाबाहर, जैसे जगहों पर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आकर लोग अपना धंधा जोरों से फैलाए हुए हैं, ताड़ का रस पीकर सभी जगह युवक नशे में अपना आपा खो बैठते नजर आ रहे हैं नाबालिक युवक नशे की हालत में बाईक चला राइडर बनते नजर आ रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री के गृह ग्राम होने के बावजूद प्रशासन का इनके ऊपर शिकंजा ना कसना कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं जशपुर जिले में निडर, निर्भीक, और दमदार एस एस पी शशि मोहन ने कभी पशु तस्करों तो तो कभी अवैद्य शराब बेचने वालों को नाकों चना चबवा डाला पर इतने बिकराल रूप में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आकर इतने बड़े पैमाने पर ताड़ के रस का काम करने वालों पर सालों से कोई भी कार्यवाही ना होना कहीं न कहीं एक बड़े दुर्घटना को बढ़ावा देते नजर आ रही है बीते वर्ष में छोटी मोटी कार्यवाही होती थी जिस पर थाने ले जाकर कार्यवाही के नाम पर छोड़ दिया जाता था जिससे सभी ताड़ का रस बेचने वालों का हौंसला बुलंद हो चुका है ऐसे में देखना ये होगा कि खबर प्रकाशन के बाद पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आकर धंधा करने और नाबालिकों को लट लगाने वालों पर पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाहीं करती है या फिर बीते वर्ष की भाती थाने से ही दुबारा धंधे पर लौटा देती है ।।

ntvtime

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

18 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago