जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति मेहरा ने जिला सीईओ श्री गेमावत से की सौजन्य भेंट, बेहतरीन प्रशासकीय कार्यकाल की सराहना कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन
कटनी (17 सितंबर)- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनीता रमेश मेहरा ने बुधवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत से सौजन्य भेंट की। तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला सीईओ का पुष्पगुच्छ और शाल के द्वारा आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्रीमती मेहरा ने जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के साथ किए गए प्रशासकीय कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला सीईओ ने सेवाकाल के दौरान लिए गए प्रशासकीय निर्णयों और आपसी सहयोग को साझा कर धन्यवाद और आभार जताया। आपको बता दें कि हाल में ही 15 सितंबर को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 2018 बैच के आईएएस एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत का तबादला अपर आयुक्त के पद पर नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल किया गया है। स्थानांतरण होने के बाद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति सुनीता रमेश मेहरा ने जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत से शिष्टाचार मुलाकात की और भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर परस्पर सहयोग से समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निराकरण हेतु कार्य करते रहेंगे
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…