झाबुआ : झाबुआ: झाबुआ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां कलेक्टर नेहा मीणा की गाड़ी को डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा नेहा मीणा के बंगले के बाहर हुआ। बंगले से गाड़ी निकलते ही डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कलेक्टर गाड़ी में मौजदू थी। टक्कर से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कलेक्टर मैडम बाल-बाल बच गई।
हादसा सुबह करीब 10 बजे से पहले हुआ, जब कलेक्टर नेहा मीना अपने दफ्तर जाने के लिए अपने बंगले से निकली थीं। टक्कर लगते ही कलेक्टर मीणा की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए बीच में लगे पोल से जा टकराई। गनिमत रही कि कलेक्टर मीणा, सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। डंपर भी जब्त कर थाने पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More