Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 29, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...
Homeदेशझारखंड में सक्रिय था मध्य प्रदेश का चोर गिरोह, जमशेदपुर पुलिस ने...

झारखंड में सक्रिय था मध्य प्रदेश का चोर गिरोह, जमशेदपुर पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

  • जमशदेपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

जमशेदपुरः शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. मामले में सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का ताल्लुक मध्य प्रदेश के चोर गैंग से है. जबकि चोरी के जेवर खरीदने वाले शहर के जेवर कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है.

जमशेदपुर पुलिस ने शहर में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का खुलासा कर दिया है. शहर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ाबांधा इलाके से पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी का 99 ग्राम सोना और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया लोहे का सामान बरामद किया है. जबकि चोरी का आभूषण खरीदने वाले व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है.

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर गैंग मध्य प्रदेश का है. जिसमें तारा सिंह चौहान ओडिशा, राहुल चौहान ओडिशा, अजय चौहान, आशीष चौहान, बाबू गोंदिया कटनी, मध्य प्रदेश और संदीप सोलंकी महाराष्ट्र का रहने वाला है.

इनका गैंग झारखंड के रांची जिला में भी सक्रिय था. पिछले दिनों इनके द्वारा रांची में अपने साथियों द्वारा मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोरी करने के बाद ये सभी जमशेदपुर लौट आये. जबकि रांची पुलिस ने पिछले दिनों इनके साथियों की गिरफ़्तारी की है.

सिटी एसपी ने बताया कि ये जगह बदल बदल कर रहते थे. इनके द्वारा चोरी किये गए आभूषण खरीदने वाला मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले स्वर्ण आभूषण कारोबारी अजय कुमार बर्मन को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से 99 ग्राम सोना बरामद हुआ है. जिसकी कीमत 10 लाख के लगभग है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version