“झूठ बोले कौवा काटे!” – मैहर शिक्षा विभाग में कौन सा कौवा कटा?

दीपक तिवारी

मैहर शिक्षा विभाग में सच और झूठ के खेल में अब जनता उलझ गई है! सीएम हेल्पलाइन की शिकायत में एल 1 अधिकारी गर्व से कहते हैं कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला मैहर के प्राचार्य के लेख अनुसार रामायण प्रसाद द्विवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है। लेकिन जब RTI की तलवार लहराई गई तो DEO साहब ने खुद को पीछे खींच लिया और फरमान जारी हुआ कि ये नियुक्ति तो पूर्व BEO मैहर के आदेश से नियुक्ति हुई थी।

अब सवाल ये है कि साहब, अगर हेल्पलाइन में झूठ बोला गया तो कौन झूठा निकला?

1. DEO साहब?
2. BEO साहब?
3. कन्या शाला के प्राचार्य?

अगर सीएम हेल्पलाइन की बात सच है, तो RTI में गलत जवाब क्यों? और अगर RTI का जवाब सही है, तो हेल्पलाइन में जनता को गुमराह क्यों किया गया? या फिर यहां झूठ बोलने की होड़ लगी है और सच्चाई लुका-छिपी खेल रही है!

सबसे दिलचस्प बात – अगर सीएम हेल्पलाइन(181) में जनता को भ्रमित किया गया है, तो फिर कन्या शाला के प्राचार्य पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हो रही? या फिर सरकारी सिस्टम में झूठ बोलना एक “योग्यता” मानी जाती है?

सवाल तो यही है – झूठा कौन? और कौवा किसे काटेगा?

ntvtime

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

13 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago