ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा चोर ले गए

ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा चोर ले गए
इंदौर 24 दिसंबर चोरों ने ट्रांसफार्मर खोलकर 2500 किलो तांबा चुरा कर ले गए। जिसकी कीमत लगभग 12 लख रुपए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तिरुमला हंस रेडीमेड पार्क न्यू रामनगर की है। फरियादी राजेश प्रताप श्याम लाल अग्रवाल निवासी नंद नगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 22 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे काम करने पहुंचे तो वहां पर ग्रेड का काम करने वाले कर्मचारियों ने आकर मुझे बताया मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिक बोर्ड ग्रिड का जहां पर काम चल रहा है उसमें लगे ट्रांसफार्मर खोल कर अज्ञात व्यक्ति उसमें लगा हुआ तांबा 2500 किलो कीमत 12 लख रुपए की चुराकर ले गए। बाणगंगा पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया।
बॉक्स
दो घरों के ताले तोड़े
फरियादी अनिरुद्ध पिता ओमप्रकाश मेहता निवासी परस्पर कॉलोनी के यहां चोरी की घटना हुई। ताला तोड़कर चोर 4 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गए। इसी प्रकार महालक्ष्मी नगर में रहने वाले राहुल पिता हरीश सिंह सिसोदिया के यहां चोरी की घटना हुई। राहुल के मुताबिक चोर 53 हजार रुपए नगदी सहित 3 लाख के जेवर चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया।
बॉक्स
गोदाम और दुकान को बनाया निशाना
फरियादी राजेंद्र गोयल की एसडीए कंपाउंड स्थित गोदाम का ताला तोड़कर चोर 3 लाख से अधिक का सामान चुरा कर ले गए। फरियादी मनोज मंगवानी की सिंधी कॉलोनी स्थित जनरल स्टोर में चोरी की घटना हुई। मनोज के मुताबिक एक लाख से अधिक का सामान चोर ले गए।

ntvtime

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago