बेटे को छोड़ने ससुराल गए दामाद पर किया हमला
इंदौर 24 दिसंबर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में युवक पर ससुर और साडू भाई ने जानलेवा हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अनिल पिता गणपति लाल निवासी संजय गांधी नगर की रिपोर्ट पर ससुर अर्जुन सोलंकी और साडू भाई मोहन चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिल ने बताया कि मैं अपने 6 साल के बेटे नमन को छोड़ने ससुराल गया था जहां सास सज्जन बाई और पत्नी सपना ने गालियां देते हुए कहा कि तुम मुझे यहां क्यों लेकर आए हो इसे यहां से लेकर जाओ। मैंने गाली देने से मना किया तभी ससुर अर्जुन और साडू भाई मोहन आए और मारपीट की और उसके सिर पर सरिया मार दिया तभी मेरे जीजा मधु सिसोदिया आ गए और बीच बचाव किया। दोनों जाते-जाते धमकी दे गए कि आज तो तू बच गया अगली बार यहां आया तो जान से मार देंगे। राजेंद्र नगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी प्रकार फरियादी मुकेश पिता गेंदालाल परमार निवासी बनेडिया देपालपुर ने पुलिस को बताया कि घरेलू बात को लेकर चचेरे भाई जगदीश ने चाकू मार दिया और धमकी देकर भाग गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…