Categories: Uncategorized

डांसर मां ने बेटी की हत्या के बाद पार्टी की: लखनऊ में लाश बेड में रखकर प्रेमी संग सोई, बदबू आई तो परफ्यूम छिड़का

लखनऊ में मां ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 7 साल की बेटी की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव पर पैर रखकर चढ़ गई। उसके बाद उसे बेड के बॉक्स में रखकर बंद कर दिया। बदबू आने पर शव को बाहर निकालकर AC के सामने रख दिया।
उस पर परफ्यूम छिड़ककर बदबू कम करने की कोशिश की।
बाद में शव को सामने रखकर बॉयफ्रेंड के साथ शराब पार्टी की। पति को फंसाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। कहा कि पति बेटी की हत्या करके भाग गया है।

महिला बार डांसर है और 4 साल से एक युवक से उसका संबंध है। उसके साथ रहने के लिए जेठ, सास और दो ननदों को रेप के केस में फंसाकर जेल भिजवा चुकी है।
पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसके बाद प्रेमी के साथ अपने ही घर में लिव इन में रहने लगी थी।
प्रापर्टी हड़पना चाह रही थी। इसमें अय्याशी, लग्जरी लाइफ, नशेबाजी, अवैध संबंध जैसे तमाम राज सामने आए?
इन वजहों से पुलिस का शक गहराया

कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाले शाहरुख की रोशनी उर्फ नाज से करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के 7 साल की बेटी सायनारा उर्फ सोना थी। 14-15 जुलाई की रात करीब 3 बजे रोशनी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बताया कि पति ने बेटी की हत्या कर दी है।

सूचना पर पुलिस पहुंची। रोशनी ने बताया कि पति शाहरुख घर पर आया था। विवाद के दौरान बेटी की हत्या करके भाग गया। पुलिस ने शव को देखा तो मामला कुछ और ही लगा। शव से बदबू आ रही थी। कीड़े भी पड़ गए थे। इससे साफ था कि हत्या एक-दो दिन पहले की गई थी। इससे पुलिस को रोशनी और उसके प्रेमी उदित जायसवाल पर शक गहराया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

प्रेमी पुलिस के आगे टूटा, खुला हत्या का राज

पुलिस की पूछताछ में रोशनी का प्रेमी उदित जायसवाल टूट गया। उसने घटना का सच बयां कर दिया। उसने बताया कि उसकी रोशनी से करीब 4 साल पहले समिट बिल्डिंग के क्लब में मुलाकात हुई थी। वो उसके डांस पर फिदा हो गया था। उसके बाद दोनों करीब आए और लिव-इन में रहने लगे।

रोशनी का पति और परिजन इसका विरोध कर रहे थे। प्लानिंग के तहत पहले रोशनी के जेठ, सास और दोनों ननदों को जेल भिजवा दिया। अब पति को रास्ते से हटाने की साजिश थी।

बेटी का गला घोंटा और पेट पर चढ़ी

उदित द्वारा हत्या का राज पता चलने के बाद पुलिस ने रोशनी से कड़ाई से पूछताछ की। उसने बताया कि 13 जुलाई को बेटी की गला घोंटकर हत्या की थी। गला घोंटते समय उसका मुंह दबाए रखा था, ताकि उसकी चीख न निकले।
जब उसकी मौत हो गई, तो उसके पेट पर पैर रखकर चढ़ गई। इससे उसके मुंह से खून निकल आया। प्रेमी उदित के कपड़े से खून को साफ किया। उसके बाद शव को बेड के बॉक्स में बंद कर दिया। उसी बेड पर उदित के साथ रातभर सोती रही।
दुर्गंध आई तो AC के सामने रखा शव और पार्टी की

रोशनी ने पुलिस को बताया कि दूसरे दिन 14 जुलाई को बदबू आने पर बेटी के शव को बेड के बॉक्स से बाहर निकाला। उसे कमरे में AC के सामने रख दिया। उस पर परफ्यूम छिड़का और कमरे को फिनायल से धुला। उसके बाद प्रेम की साथ शव के सामने ही शराब पार्टी की। दोनों ने ड्रग्स भी लिए। नशे में चूर होकर सो गई। रात में नींद खुली तो पुलिस को कॉल की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी 36-48 घंटे पहले हत्या की पुष्टि हुई

रोशनी की बेटी सोना के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सोना की मौत दम घुटने से हुई है। यानी उसका मुंह दबाकर गला घोंटा गया है। पोस्टमॉर्टम से 36 से 48 घंटे पहले उसकी मौत हुई थी।

यानी हत्या रविवार को सुबह या रात में की गई। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
अब पढ़िए दोनों के मिलने और साजिश की दास्तान

रोशनी देर रात क्लबों में करती थी पार्टी

रोशनी पहले दिल्ली के क्लबों में डांसर थी। शाहरुख से शादी होने के बाद उसने लखनऊ के क्लबों जाना शुरू किया। समिट बिल्डिंग के क्लब में चार साल पहले उसकी उदित से परिचय हुआ। बाद में दोनों लिव-इन में रहने लगे। रोशनी को शराब और पार्टी का इतना शौक था कि वो परिवार वालों के विरोध करने पर भी क्लबों में जाती थी। बेटी को कमरे में बंद करके क्लब चली जाती थी। देर रात वापस आती थी। कई लड़कों के साथ देर रात में वापस आती थी। मोहल्ले में हंगामा काटती थी। घर में जाकर बेटी को पीटती थी।
आसपास के लोगों से बात नहीं करती थी, सोशल मीडिया पर एक्टिव थी

रोशनी आसपास के लोगों से मेलजोल नहीं रखती थी। उनसे बात तक नहीं करती थी। कभी-कभार मोहल्ले में किसी बच्चे के जन्मदिन पार्टी में चली जाती थी। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। क्लबों की पार्टियों और अपने डांस की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर जमकर पोस्ट करती थी। पार्टियों में उसके साथ हाई प्रोफाइल लोग रहते थे।
सोशल मीडिया पर बेटी से रेप की पोस्ट डाली थी

रोशनी बहुत शातिर दिमाग की महिला है। करीब तीन माह पहले उसने जेठ, सास और दोनों ननदों को जेल भिजवाने की साजिश रची। इसके लिए उसने बेटी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उससे रेप की घटना बयां कराई। उससे कहलवाया कि बड़े पापा (महिला के जेठ) ने रेप किया है।

इससे उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है। दर्द से कराह रही है। पुलिस उसकी मदद करे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला के जेठ, सास और दोनों ननदों को जेल भेज दिया। सास और ननदों पर रेप में सहयोग करने का आरोप था। यह सबकुछ उसने जेठ, सास और ननदों को घर से निकालने की साजिश के तहत किया था। अब पति को जेल भिजवाने की साजिश रची थी
वारदात के दिन बहन के यहां था पति

रोशनी ने 18 मई को पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वो अमीनाबाद में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वारदात चौथी मंजिल पर हुई थी, वहां वो नहीं गया था। वारदात के दिन अपनी बहन के यहां था। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा ने बताया कि जेल में बंद रोशनी के जेठ सलमान, सास परवीन और ननद की जमानत सोमवार को ही मंजूर हो गई है।

संबंधित खबर भी पढ़िए…

बेटी की हत्याकर पुलिस से बोली- पति ने मार दिया: लखनऊ में प्रेमी के साथ रहती थी; जेठ, सास और दो ननदों को जेल भिजवा चुकी है
प्रेमी का विरोध करने पर पति को घर से निकाल दिया था

पड़ोसियों का कहना है कि रोशनी का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसे डांसर नाम से भी पुकारा जाता है। उसने पूरे परिवार को जेल भिजवाने के बाद घर के चौथी फ्लोर पर कब्जा कर लिया। वहां उदित के साथ रहने लगी। उदित के साथ रोशनी के घर आए दिन अन्य आवारा लोगों का आना-जाना होने लगा। कई बार पुलिस भी आई।

इसका पति शाहरुख ने विरोध किया। मई में उसने पति शाहरुख को बुरी तरह से मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद से पति किराए के मकान में रहने लगा। शाहरुख ने रोशनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

अब जानिए पड़ोसियों ने जो कहा…
सुबह घटना के बारे में पता चला

स्थानीय निवासी शराफत अली ने कहा कि बुधवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में लोगों ने बताया कि रोशनी की बेटी की हत्या कर दी गई है। रात में ही पुलिस आ गई थी। पुलिस रोशनी को अपने साथ ले गई है।

Shubhranshu Srivastava

Share
Published by
Shubhranshu Srivastava

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

41 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

1 hour ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

2 hours ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago