शहडोल : बर्थडे पार्टी में पुलिस वाले की गुंडागर्दी ! युवकों को पीटा, SP ने किया लाइन अटैच

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाई चौक स्थित एक निजी होटल में सोमवार की रात जन्मदिन की खुशियां उस समय चीख पुकार में बदल गईं जब एक पुलिस आरक्षक ने युवकों पर जमकर कहर बरपा दिया। ग्राम जमुई से आए कुछ युवक होटल के एक कमरे में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। केक काटा जा चुका था और सभी शांतिपूर्वक पार्टी का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक बगल के कमरे से कथित रूप से शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी शिशिर वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के युवकों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक शिशिर युवकों को कमरे में बंद कर लात-घूंसे चलाने लगा। पार्टी में लाया गया केक भी उसने फेंक दिया। यह पूरी घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद युवकों में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में भी नाराजगी फैल गई।

बताया जा रहा है कि आरक्षक शिशिर पूर्व में भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है और विभागीय अनुशासन को कई बार तोड़ चुका है। लेकिन इस बार उसने सभी सीमाएं लांघते हुए निर्दोष युवकों पर हमला कर दिया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था या शराब के नशे में ऑफ ड्यूटी होकर होटल में मौज कर रहा था

पुलिसकर्मी के इस रवैये ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पुलिसकर्मी को जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, अगर वही आम नागरिकों पर हिंसा करने लगे तो लोग न्याय की उम्मीद किससे करें?

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने तुरंत संज्ञान लिया और आरक्षक शिशिर को लाइन अटैच कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना पुलिस विभाग के भीतर अनुशासनहीनता और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है। अगर ऐसे मामलों में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो पुलिस की छवि और जनता का भरोसा दोनों पर आंच आएगी। अब देखना यह है कि जांच के बाद आरोपी आरक्षक पर क्या कार्रवाई होती है, और पीड़ित युवकों को न्याय कब तक मिलता है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago