Categories: Uncategorized

डिंडौरी जिला चिकित्सालय बनेगा अत्याधुनिक800 बिस्तरों के उन्नयन को मिली मंजूरीडिंडौरी

डिंडौरी : 24 अक्टूबर, 2025
राज्य सरकार द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक में डिंडौरी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रदेश के पाँच जिलों-टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, सिवनी और डिंडौरी के जिला चिकित्सालयों में 800-800 बिस्तरों के उन्नयन को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस निर्णय से डिंडौरी जिला चिकित्सालय को न केवल आधुनिक स्वरूप मिलेगा, बल्कि जिलेवासियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ भी प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्नयन के पश्चात अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण, सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तथा तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इससे भर्ती, जांच, उपचार एवं आपात सेवाएँ और भी सुलभ व प्रभावी बन सकेंगी।
सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को शहरों के समकक्ष लाया जाए ताकि गंभीर बीमारियों के लिए मरीजों को जबलपुर जैसे बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम जिले के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा। इससे डिंडौरी समेत पूरे अंचल के हजारों लोगों को बेहतर उपचार, त्वरित जांच और आपातकालीन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
800 बिस्तरों वाले इस उन्नत अस्पताल के निर्माण और संचालन से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार होगा और डिंडौरी जिला चिकित्सालय प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago