Saturday, August 22, 2026

TOP NEWS

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...

इंदौर : जेल में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा...

एक पति, दो पत्नियां…...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली...

धामनोद : बंगड़ीपुरा में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर शर्मसार,ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से छेड़छाड़, युवक ने गलत...

इंदौर शर्मसार,ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से छेड़छाड़, युवक ने गलत तरीके से छुआ, जानें मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ हो गई. आरोपी अकील ने एक खिलाड़ी को गलत तरह से छुआ और फिर फरार हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/इंदौर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाड़ियों से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की, एक खिलाड़ी को आरोपी ने गलत तरीके से छुआ और फरार हो गया. महिला खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं, इस दौरान यह घटना घटी.

महिला खिलाड़ियों ने छेड़छाड़ होते ही तुरंत एसओएस नोटिफिकेशन भेजा, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी युवक अकील को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. लेकिन, यह घटना ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments