Categories: Uncategorized

डिण्डौरी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी डिण्‍डौरी श्री सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 13/09/2025 से 14/09/2025 की दरम्यानी रात थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए जबलपुर-डिण्डौरी मेन रोड, लिप्टिस प्लांट के पास मिडवेट्रीट के पहले 04 आरोपियों को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए पकड़ा जिस पर थाना कोतवाली डिण्‍डौरी में अपराध क्रंमाक 561/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्‍ट पंजीबद्व किया जाकर विवेचना की जा रही है ।
*गिरफ्तार आरोपीगण:*
1. प्रेमसागर झारिया पिता स्वारथ लाल झारिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बरबसपुर, थाना शाहपुर
2. वीरेंद्र झारिया पिता स्व. रामरतन झारिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सूरजपुरा, थाना शाहपुर
3. आशीषनाथ उर्फ मोनू जोगी पिता द्वारकानाथ जोगी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गांगपुर, थाना डिण्डौरी
4. नरेंद्र उर्फ गोलूनाथ जोगी पिता द्वारकानाथ जोगी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गांगपुर, थाना डिण्डौरी
*जप्त सामग्री:*
• एक मारुति ओमनी कार क्रमांक MP 52 BA 0447 – अनुमानित कीमत ₹3,00,000
• एक मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स – अनुमानित कीमत ₹60,000
• कुल 15 पेटी (128.340 लीटर) अंग्रेजी शराब – अनुमानित कीमत ₹1,11,650
• दो मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹25,000
*कुल जप्त मशरूका – ₹4,96,650/-*
आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए यह पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और कहां खपाने की योजना थी, पूछताछ जारी है।
*उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका रही:*
निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे थाना प्रभारी, कोतवाली, परि. आबकारी उ.नि. प्रहलाद चौहान, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर हनुमान सिंह, देवेंद्र पटले, आदित्य शुक्ला, रोहित पटेल, मुकेश प्रधान, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेंद्र डहेरिया, हेमंत झारिया, नीलेश साहू, कैलाश द्विवेदी, तथा रामसिंह अहिरवार।

*डिण्‍डौरी पुलिस नशे के खिलाफ अपने अभियान को आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रखेगी।*

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago