मध्यप्रदेश में दूध का उत्पादन दो गुना करने “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” 2 अक्टूबर से, पशुपालकों से घर घर जाकर होगा संपर्क

मध्यप्रदेश में दूध का उत्पादन दो गुना करने “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” 2 अक्टूबर से, पशुपालकों से घर घर जाकर होगा संपर्क

रिपोर्टर सतेंद्र जैन

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान संबंधी प्रशिक्षण प्रत्येक जिले के मास्टर ट्रेनर को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में दिया जायेगा और ये प्रशिक्षित ट्रेनर पशुपालकों के पास जाकर उन्हें जागरूक करेंगे दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” के प्रचार प्रसार के निर्देश
प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास उमाकांत उमराव ने मंत्रालय में अभियान की तैयारियों संबंधी बैठक ली। बैठक में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिये कि अभियान का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। गाँवों में मुनादी पिटवाकर इसकी जानकारी दी जाये तीन चरणों में ऐसे किया जायेगा पशुपालकों से संपर्क
बैठक में बताया गया कि ये अभियान 3 चरणों में चलाया जायेगा। इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं से की जायेगी। अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के पहले चरण में 10 या 10 से अधिक गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों से व्यक्तिगत सम्पर्क किया जायेगा। अभियान के द्वितीय चरण में 5 या अधिक गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों और तीसरे चरण में 5 या कम गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जायेगा।

घर घर पहुचेंगे पशु चिकित्सक, बीमारी, नस्ल सुधार की देंगे जानकारी
अभियान के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी/मैत्री द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट की जायेगी और उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में जागरूक किया जायेगा। साथ ही पशुओं में टैग लगाने संबंधी जानकारी भी एकत्र की जायेगी। इस कार्य के लिये मैत्री को प्रति पशुपालक 5 रुपये का मानदेय भी दिया जायेगा।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, कंपनियों को मिलेगा 5% तक का इंसेंटिव

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…

13 minutes ago

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

3 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago