Monday, March 23, 2026

TOP NEWS

मां के साथ हैवानियत...

देवास के बागली के ग्राम भिकुपुरा की घटना. आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के...

MP के थाने में...

एनटीवी टाइम न्यूज राजगढ़/ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली...

जनजाति कल्याण केंद्र में...

शहपुरा, डिण्डौरी जनजाति संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ आगामी...

इंदौर में मनी ईद,...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में शनिवार को मीठी...
HomeUncategorizedडिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढोड़ा बैगा टोला में सोमवार...

डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढोड़ा बैगा टोला में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई

। बिलगड़ा बांध के समीप रहने वाले तोसल साहू के घर में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया।
घटना के समय आसपास के ग्रामीणों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस हादसे से प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments