Friday, August 21, 2026

TOP NEWS

छिंदवाड़ा में सिस्टम की...

संवाददाता महेश राठौड़छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और...

Google का भारतीय छात्रों...

Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB...

GST Registration New Rules:...

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने...

MP News: ‘मुझे और...

शिवपुरी (मध्य प्रदेश):अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने...
Homeदेशथाईलैंड-कंबोडिया विवाद पर भारत की चेतावनी-शांति के लिए कदम उठाएं दोनों...

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद पर भारत की चेतावनी-शांति के लिए कदम उठाएं दोनों देश, कहा- स्थिति पर हमारी पैनी नजर

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद पर भारत ने गहरी चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे उम्मीद है कि दोनों देश तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-“भारत के थाईलैंड और कंबोडिया, दोनों देशों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमें भरोसा है कि दोनों पक्ष शत्रुता खत्म करने और आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिक किसी भी मदद के लिए भारतीय दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं।

भारतीयों के लिए अलर्टःभारत ने दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है।भारत ने वहां के 7 प्रांतों में यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है।उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट जैसे सीमावर्ती इलाके फिलहाल खतरे में हैं।

भारत ने थाईलैंड और कंबोडिया जाने वाले यात्रियों को सात संवेदनशील प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने कहा कि उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट जैसे इलाकों में न जाएं।

बैंकॉक दूतावास हेल्पलाइन: +66 61 881 9218 (WhatsApp कॉल भी)
नोम पेन्ह (कंबोडिया) दूतावास हेल्पलाइन: +855 92 881 676 (WhatsApp कॉल भी)

क्या है मामला?

क्या है मामला?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद के चलते पिछले कुछ दिनों से झड़प जारी है। हालिया झड़पों में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत और कई घायल हो चुके हैं।पर्यटकों और भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments