Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशथाने में घुसी 3 लड़कियां, पहले दी गंदी-गंदी गालियां, फिर कांस्टेबल को...

थाने में घुसी 3 लड़कियां, पहले दी गंदी-गंदी गालियां, फिर कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़

  • चंदेरी थाने में देर रात पहुंची तीनों लड़कियों का महिला कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपने साथ हुई बदसलूकी के लिए तीनों लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में शनिवार रात थाने में पहुंची तीन लड़कियों द्वारा एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. सड़क पर हंगामा कर रही तीनों लड़कियां को जब थाने पहुंची तो पहले तीनों लड़कियों ने ऑन ड्यूटी कांस्टेबल को गंदी-गंदी गालियां दी, फिर बाल पकड़कर उसको मारा-पीटा.

चंदेरी थाने में देर रात पहुंची तीनों लड़कियों का महिला कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपने साथ हुई बदसलूकी के लिए तीनों लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. 

वायरल वीडियो में तीनों लड़कियां महिला कांस्टेबल को गालियां दे रही है

रिपोर्ट के मुताबिक मामला चंदेरी थाने का है, जहां सड़क पर हंगामा कर रही तीनों लड़कियों को थाने को पर लाया गया था. थाने पहुंचते ही तीनों ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों पर टूट पड़ी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियों महिला कांस्टेबल से झगड़ते हुए गालियां दे रही है.

वायरल वीडियो में चंदेरी थाने में हंगामा करती दिख रही हैं लड़कियां

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में थाने में हंगामा कर रही तीन लड़कियों को महिला कांस्टेबल से झगड़ते हुए, ड्यूटी ऑफिसर को गंदी-गंदी गालियां देते और उसके साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. महिला अधिकारी को गाली देते और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

महिला कांस्टेबल ने तीनों लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है, जिसके बाद तीनों उपद्रवी लड़कियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. तीन लड़कियो के खिलाफ हरिजन एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

लड़कियों पर महिला कांस्टेबल को बाल खींचकर मारने का है आरोप

दरअसल, थाने पहुंची तीनों लड़किया चंदेरी थाने के किला कोठी इलाके में अपने एक साथी के साथ मारपीट कर रही थी. मौके पर पुलिस ने बीच-बचाव किया और उन्हें थाने पर ले आई. थाने पर पहुंचते ही तीनों लड़कियां हंगामा शुरू कर दिया और ड्यूटी ऑफिसर से भिड़ गईं और भला-बुरा कहने लगी, फिर महिला कांस्टेबल से मारपीट की.

तीनों लड़कियों पर हरिजन एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपनी साथ हुई बदसलूकी करने वाली तीनों ंलड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया, जिसके बाद तीनों उपद्रवी लड़कियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. तीन लड़कियो के खिलाफ हरिजन एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version