Categories: Uncategorized

दतिया : BJP विधायक के भतीजे ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी

मध्य प्रदेश के दतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिले के भाजपा विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी देख हर कोई हैरान है। बीच बाजार में बीजेपी नेता का भतीजा एक युवक को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है।

मध्य प्रदेश के दतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिले के भाजपा विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी देख हर कोई हैरान है। बीच बाजार में बीजेपी नेता का भतीजा एक युवक को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि पीड़ित युवक जब पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत करने पहुंचा तो पुलिसवालों ने उसकी एफआईआर भी नहीं लिखी।

विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी

बता दें कि ये पूरा मामला प्रदेश के दतिया जिले के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपाघाट बाजार का बताया जा रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रदीप अग्रवाल(BJP MLA Pradeep Agarwal) के भतीजे अंबर अग्रवाल ने सड़क पर एक युवक के साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की। अंबर अग्रवाल ने युवक को सड़क पर लेटाकर लात-घूंसे मारे और पाइप से भी पीटा। विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी देख हर कोई हैरान है। मारपीट की ये घटना होली पर्व की है जबकि वीडियो शुक्रवार से वायरल हो रहा है।

पीड़ित युवक का आरोप

पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत करने पर किसी ने भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं लिखी।मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। फिलहाल विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी का ये वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। – गोराघाट थाना प्रभारी कमल गोयल

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

41 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

1 hour ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

1 hour ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago