Categories: Uncategorized

शहडोल : एमपी में पुलिसकर्मियों पर हुए पथराव में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में चार राज्यों की पुलिस पहुंची

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिकर्मियों पर पथराव की घटना सामने आई है। जहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां सराफा व्यापारियों पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस पर पथराव हो गया। जिसमें महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

दरअसल, पुलिस ईरानी मोहल्ले में आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। मोहल्ले का रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस की गाड़ी अंदर नहीं जा पाई। इस दौरान यूपी की महराजगंज पुलिस भी बुढ़ार थाना पुलिस के मोहल्ले में मौजूद थी। यूपी पुलिस आरोपी युसुफ की तलाश में पहुंची थी। उन्होंने उसे पकड़ भी लिया, लेकिन देखते ही देखते मोहल्ले में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मोहल्ले में भीड़ बढ़ने एकत्रित हो गई। तभी कांस्टेबल से भीड़ ने धक्का-मुक्की की और पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरु कर दिया।

18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ईरानी मोहल्ले में हुए हमले में महिला आरक्षक सरिता और कांस्टेबल आशीष तिवारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के द्वारा 18 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में चार राज्यों की पुलिस पहुंची

शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची है। ईरानी मोहल्ले में रहने वाला तौहीद 65 लाख की लूट मामले में फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस आई है। साथ ही राजस्थान में इन अपराधियों द्वारा कई अपराध किए गए हैं। जिसके चलते वहां की पुलिस भी संपर्क में बनी हुई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

13 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

28 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

40 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

51 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago